जिला जेल से दीवार फांद कर फरार हुए कैदी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर
घर में सोते समय सोमवार रात दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और
कारतूस बरामद हुए है। जेल अधीक्षक मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। जेल
अधीक्षक ने टीम को पांच हजार का इनाम दिलाने का आश्वासन दिया है।
गांव
मोहद्दीनगर निवासी ओमवीर सिंह यादव जिला जेल में हत्या में सजा काट रहा था।
23 जनवरी की दोपहर ओमवीर बागवानी की देखभाल करने गया था। इस दौरान जेल
प्रशासन को चकमा देकर वह बांस की बल्लियों के सहारे दीवार फांद कर भोग गया
था। पुलिस ने छापेमारी की लेकिन कैदी का कोई सुराग नहीं लगा। जेल अधीक्षक
ने कैदी के खिलाफ फतेहगढ़
कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी
गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम लगाई गई लेकिन वह भी सुराग नहीं लगा सकी।
सोमवार की रात एसओ श्रीकांत यादव को सूचना मिली कि ओमवीर अपने घर में है।
एसओ ने पुलिस बल के साथ मकान की घेराबंदी कर ली और घर से ओमवीर को दबोच
लिया। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। एसओ
ने इसकी
सूचना आलाधिकारियों के साथ ही जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा को दी। सूचना पर
जेल अधीक्षक ने थाने में जाकर ओमवीर से पूछताछ की। जेल अधीक्षक विपिन
मिश्रा ने एसओ को जेल से भागे अपराधी के पकड़ लेने पर पांच हजार रुपए इनाम
दिलाने का आश्वासन दिया। मालूम हो कि ओमवीर सिंह पर हत्या समेत तीन मामले
दर्ज थे। इनमें दो मामलों में सजा हो चुकी है जबकि एक विचाराधीन है।
अधीक्षक ने बताया कि ओमवीर से जेल में पूछताछ की जाएगी। उसके भागने मे किन
किन
ने सहयोग किया। इसकी भी जानकारी की जाएगी।
जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा
ने बताया कि कैदी ओमवीर जिन बल्लियों के सहारे से जेल से भागा था वह
बल्लियां कैदी की निशानदेही पर बरामद हो गई है। इन बल्लियों की ऊंचाई करीब
17.50 फीट होगी। बल्ली मिलने की जानकारी फतेहगढ़ पुलिस को दी है। कैदी को
सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।