फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जेल के सामने बेहोश होकर गिरा बंदी अस्पताल में भर्ती

Wed, 24 May 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला जेल से पेशी के लिए आए एक बंदी की हालत बिगड़ गई। शिकायत के बावजूद उसका इलाज नहीं कराया गया। जेल के गेट के बाहर ही वह बेहोश होकर गिर गया। एक घंटे तक पड़े रहने के बाद पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव धीमरपुर निवासी विवेक सक्सेना (25) चोरी समेत कई गंभीर मामलों में जिला जेल में निरुद्ध है। उसे पेशी पर अदालत लाया गया। वहां उसने तबीयत खराब होने की शिकायत की। मगर पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। पेशी के बाद पुलिस के जवान उसे जेल दाखिल करने जा रहे थे। जेल गेट के बाहर ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। जेल प्रशासन ने बंदी को अंदर लेने से इन्कार कर दिया। विवेक ने बताया कि वह एक घंटे तक गेट के बाहर ही पड़ा रहा। इसके बाद पुलिस लाइन से पहुंचे वाहन से उसे अरविंद कुमार और नीरज सिंह ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उसका इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें