फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से कैदी की मौत

Fri, 12 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे वृद्ध कैदी की हार्ट अटैक से गुरुवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना शमसाबाद के गांव चलसरा निवासी जुम्मन खां (79) सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था।

गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे जुम्मन की तबियत खराब हो गई। बंदी रक्षक दिलीप कुमार कैदी को लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां पर डाक्टर ने जुम्मन को मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक वेदप्रकाश त्रिपाठी की सूचना पर कैदी का बेटा इस्तिखार समेत परिवार के अन्य लोग आ गए।
विज्ञापन


इस्तिखार ने बताया कि वर्ष 1993 में गांव के ही याकूब की हत्या में उसके पिता समेत ताऊ सुलेमान, मुन्ने, चाचा लईक को जेल हो गई थी। ताऊ आदि अभी भी जेल में बंद हैं। उधर, जेल अधीक्षक ने बताया कि जुम्मन खां आदि को 19 दिसंबर 1994 में सजा हुई थी। जुम्मन के परिजनाें ने हाईकोर्ट में अपील की थी। इस पर जुम्मन जमानत पर छूट गया था। दोबारा सजा मिलने  पर जुम्मन 16 अक्तूबर 2004 को फिर जेल में बंद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें