फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वित्तीय अनियमितता के आरोप में प्रधानाचार्य निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। गंगापार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल सिंह को प्रबंध समिति ने वित्तीय अनियमिताओं सहित कई गंभीर आरोप में निलंबित कर दिया है। 30 अगस्त को हुई बैठक में प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया था। अनिल सिंह प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

विकास खंड राजेपुर के गंगापार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रबंधक महेश चंद्र सिंह ने प्रधानाचार्य अनिल सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में निधियों का दुरुपयोग, अवैध शुल्क वसूली, प्रबंधक के आदेशों की अवहेलना, विद्यालय के अभिलेख प्रस्तुत न करने और कर्तव्यों की उपेक्षा जैसे आरोप का जिक्र है।
प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच टीम में प्रबंध समिति के आदेश कुमार सिंह, महेश चंद्र सिंह व दिनेश प्रताप सिंह को शामिल किया गया है। कालेज में कार्यरत शिक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया है। प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने बताया कि प्रबंधक हमसे पहले से ही द्वेष मान रहे हैं।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक महरम सिंह ने पूर्व में 80 बीघा जमीन का व कॉलेज में लगे टेलीफोन एक्सचेंज के किराये का लेखाजोखा प्रबंधक से मांगा था। आय-व्यय का विवरण न देने पर प्रबंधक महेश सिंह को 30 दिसंबर को 2013 को पद से हटा दिया था। प्रबंध समिति भंग कर दी थी। पुनः प्रबंधक छह जुलाई को बन गए। उन्हें निलंबन पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ है। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि अभी उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें