फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में बृहस्पतिवार को आलू की आवक के साथ भाव भी स्थिर रहे। इससे किसान मंदी से उबर नहीं पा रहा है। सामान्य आलू 201 रुपये से लेकर 541 रुपये प्रति क्विंटल बिका।
विज्ञापन
जनपद के शीतगृहों में भंडारण के अलावा अभी खेतों व बागों में आलू के ढेर लगे हैं। इससे सातनपुर मंडी में भाव की मंदी के बावजूद आलू की आवक लगातार जारी है। मंडी में करीब 60 ट्रक आलू पहुंचा। सामान्य आलू 201 रुपये से लेकर 451 रुपये प्रति क्विंटल बिका। वहीं लाल हालैंड आलू की 601 रुपये से लेकर 731 रुपये प्रति क्विंटल बिक्री हुई।
आलू निर्यातक सुधीर शुक्ला ने बताया कि नेपाल से हालैंड आलू की मांग आने लगी है। नेपाल के लिए आलू लोडिंग भी कराई जा रही है। इससे भाव में सुधार होने की उम्मीद है। बुधवार को मंडी में करीब 70 ट्रक आलू पहुंचा था। तब भी सामान्य गड्ड आलू 201 रुपये से लेकर से 301 रुपये प्रति क्विंटल व छट्टा आलू का भाव 301 रुपये से लेकर 381 रुपये व सुपर छट्टा आलू 381 रुपये से लेकर 451 रुपये प्रति क्विंटल बिका था।