फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिना इस्टीमेट दो ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली विभाग में मनमानी का खेल बदस्तूर जारी है। बिना इस्टीमेट दो ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने की तैयारी है। इसके लिए पोल लग चुके हैं। अब ट्रांसफार्मर हटना शेष है।
विज्ञापन


पांचालघाट बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता को चार दिन पहले ही भ्रष्टाचार के आरोप में अधीक्षण अभियंता निलंबित कर चुके हैं। इसके बावजूद इस क्षेत्र में अनियमितताओं का खेल बखूबी चल रहा है। मोहल्ला दीनदयाल बाग में एक व्यापारी को लाभ पहुंचाने के लिए जिम्मेदार बिना इस्टीमेट के ट्रांसफार्मर शिफ्ट कर रहे हैं। इसके लिए अलग हटकर दो पोल लगाए जा चुके हैं। जबकि भऊआ नगला में प्लाट मालिक से सेटिंग कर ट्रांसफार्मर रखने के लिए कुछ दूरी पर तीन खंभे लगाए गए। अब नए खंभों पर ट्रांसफार्मर रखने की तैयारी है। अवर अभियंता विजय शंकर ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही चार्ज लिया है। इससे उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। एसडीओ रवि पांडेय ने बताया कि मामला जानकारी में आने पर उन्होंने शटडाउन देने से मना कर दिया था। ट्रांसफार्मर शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि बिना इस्टीमेट पोल व ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने का मामला गंभीर है। इसकी गहनता से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें