फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ से फर्रुखाबाद पहुंचने को रूट डायवर्जन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरब्रिज के निर्माण लग रहे जाम से निजात को रूट डायवर्जन की तैयारी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। भोलेपुर रेलवे क्रासिंग के लिए ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इससे फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर कार्यस्थल के पास जाम लगता है। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए रूट डायवर्जन की तैयारी है। फतेहगढ़ से शहर आनेजाने के लिए कैंट एरिया से वाहन निकालने का प्रस्ताव दिया गया है।
फतेहगढ़ पीडब्ल्यूडी तिराहे से शहर को जाने वाले वाहनों को कैंट एरिया वाली सड़क पर मोड़कर सीधे मसेनी चौराहे से निकाला जाएगा। रूट डायवर्जन के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने दिए प्रस्ताव में कहा कि ओवरब्रिज के निर्माण से व्यस्ततम मुख्य मार्ग पर कीचड़ व जलभराव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा तिराहे से मसेेनी चौराहा मार्ग पर कैंटूनमेंट आबादी में दो स्थानों पर सेना के बैरियर लगाए गए हैं। जनहित के चलते दोनों स्थानों का बैरियर हटाकर टीए की ओर जाने वाली सड़क पर बैरियर लगा दिए जाएं। एक बैरियर सेंट एंथोनी स्कूल जाने वाली सड़क पर लग जाने से सेना की गोपनीयता व सुरक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
इससे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान यातायात भी संचालित रहेगा। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि रूट डायवर्जन के संबंध प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें