फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: राजेपुर सीएचसी पर प्रसूताओं को नहीं मिल रहा भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। राजेपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती प्रसूताओं को नाश्ता नहीं मिल रहा है। यही नहीं बेड पर चादर भी नहीं बिछ रही है। पिछले दिनों सीएमओ के निरीक्षण के बाद भी स्थितियां जस की तस हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से प्रसव के बाद 48 घंटे तक प्रसूताओं को भर्ती रखने के साथ ही ब्रेड, दूध, भोजन आदि दिए जाने के आदेश हैं। अस्पतालों में पर्याप्त प्रबंध करने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य महकमे को दी गई है। शासन के आदेशों को महकमे के अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसके चलते प्रसूताओं को घर का बना भोजन ही नसीब हो रहा है।
अस्पताल में प्रसूताओं के बेड पर बिछाने के लिए चादर तक नहीं है। जिलाधिकारी ने सीएमओ को जांच कर कार्रवाई करते हुए प्रसूताओं को भोजन, नाश्ता देने के आदेश दिए थे। अधिकारियों की मनमानी के चलते जिलाधिकारी का आदेश ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन

विगत माह एसडीएम अमृतपुर ने सीएचसी का निरीक्षण कर लेबर रूम में अव्यवस्था होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित तीन कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अस्पताल की हालत जस की तस है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. आरिफ सिद्दकी ने बताया कि चादरें धुली न होने के कारण नहीं बिछीं होंगी। सभी प्रसूताओं के बेड पर चादरें बिछाई जातीं हैं। दो दिनों से भोजन नहीं बन पा रहा है। कार्यदायी संस्था के कार्यकर्ताओं को नियमित भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सीएमओ डाॅ. अवनींद्र कुमार ने बताया है कि जांच कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें