फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नौ दिन मांगी मनौती, विदाई के वक्त छलके प्रेम के आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलेभर में चल रहे गणेश महोत्सव में भक्तजन गजानन से मनौतियां मांगते रहे। नौवें दिन बुधवार को विदाई का वक्त आया, तो भक्तों की आंखें नम हो गईं। फिर भी अगली बरस फिर से आने का वायदा करवाकर गाजे-बाजे और अबीर गुलाल उड़ाते हुए पांचाल घाट पर पहुंचे। प्रतिमाओं का भूविसर्जन किया गया। शहर से लेकर पांचाल घाट तक कई जगह जाम लगा।
विज्ञापन

गणेश महोत्सव की धूम मची है। प्रतिमाओं का पांच, सात, नौ व दसवें दिन शोभायात्रा के साथ गंगा तटों पर विसर्जन होता है। बुधवार को नौवें दिन बड़ी संख्या में प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई। सुबह पंडालों में भव्य पूजन, आरती हुआ। कई स्थानों पर भोजन प्रसाद भी कराया गया। दोपहर में रथ पर सवार भगवान गजानन की शोभायात्रा निकाली गई। भक्तजन अबीर गुलाल से सराबोर डीजे के गानों पर नाचते गाते चल रहे थे। भीड़ के चलते लालगेट, कादरीगेट, पांचाल घाट पर जाम लगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें