फोटो-18, सूफी खां स्थित दरगाह हुसैनिया मुजीबिया में जियारत करते लोग।स्रोत:स्वयं
- फोटो : शिवगढ़ के रामगढ़ गांव में जला हुआ बिस्तर व बगल में रखा डिब्बा।
फर्रुखाबाद। खानकाह व दरगाह हुसैनिया मुजीबिया में हजरत मौलाना शाह हुसैन बख्श शाकिर रहमानी कादरी के उर्स के दूसरे दिन कुरआन ख्वानी के बाद गुस्ल व चादरपोशी की गई। कुल में अमन की दुआ मांगी गई। दिन बर दूरदराज से आए जायरीनों का तांता लगा रहा।
मोहल्ला सूफी खां स्थित दरगाह पर दरगाह रहमानिया लखनऊ के सज्जादानशीन सूफी जमीलुर्रहमान रहमानी व दरगाह हकीमिया कामटी नागपुर के सज्जादानशीन सूफी मुईनुद्दीन हकीमी मुजीबी पहुंचे। कुल व फातिहा से पहले दरगाह के सज्जादानशीन कारी शाह फसीह मुजीबी ने मुल्क की खुशहाली, तरक्की और मोहब्बत के लिए दुआ मांगी। कव्वालों ने पाकीजा कलाम पेश किया।
कुल व फातिहा में कारी तनवीर रहजा, कारी सय्यद मोहम्मद हारून, कारी शाकिर कादरी, कारी हाजी मुमताज, कारी राशिद की खास उपस्थिति रही। देश भर से आए जायरीनों ने पाक दरगाह पर हाजिरी लगाकर चादरपोशी व गुलपोशी कर दुआ मांगी।