फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रतिभा मिस फ्रेशर व अमन मिस्टर फ्रेशर बने

Sun, 16 Nov 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-38, मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय में ताज पहने पुरस्कृत प्रतिभागी व शिक्षक। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
कमालगंज। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय की नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय में शनिवार कोफ्रेशर पार्टी व फेयरवेल समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन

पार्टी में एएनएम की छात्रा प्रतिभा मिस फ्रेशर और जीएनएम के छात्र अमन शाक्य मिस्टर फ्रेशर चुने गए, जबकि दृष्टि एवं स्नेहा को परफॉर्मर ऑफ द डे का विशेष पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलाधिपति डॉ. अनार सिंह, चेयरपर्सन डॉ. अनीता यादव, कुलपति डॉ. रंगनाथ मिश्र, कुलसचिव रणजीत सिंह ने पुष्पार्चन व दीप जलाकर किया। फ्रेशर पार्टी नवरंग में कुलाधिपति डॉ. अनार सिंह ने कहा कि नर्सिंग एवं पैरामेडिकल क्षेत्र सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की ऊंची परंपराओं का प्रतीक है। चेयरपर्सन डॉ. अनीता यादव ने नवप्रवेशित छात्रों को अपने सपनों की ओर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. रंगनाथ मिश्र, कुलसचिव रणजीत सिंह, फार्मेसी डीन डॉ. बिंदु राठौर, इंजीनियरिंग डीन डॉ. निखिल श्रीवास्तव, धीरेन्द्र सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। जीएनएम के प्रदीप कुमार मिस्टर फेयरवेल, अम्बिका मिस फेयरवेल चुने गए। डीन प्रो शेरीन पी एलेक्स ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

छात्रा अंशिका, आर्या, शालू, अनुज, प्रिया, प्रिंस, सागर, यषी अदित, काजल, नेहा, रश्मि, पायल की प्रस्तुतियां सराहीं गईं। डाॅ. मनीष शर्मा, करिश्मा कटारे, मनमोहन सिंह, नेहा सिंह, विजय यादव, रामेन्द्र वर्मा, गोल्डी, रचना यादव, आशीष मेहरा, भुवनेश, मनीषा यादव, आशीष आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें