फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रधान बोले-प्रशिक्षण से पहले भर चुका डाटा

विज्ञापन
फोटो-01, ब्लाक सभागार कमालगंज में पंचायत विकास सूचकांक का प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कमालगंज। ब्लॉक सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय पंचायत विकास सूचकांक (पीएआई) के विभिन्न बिंदुओं की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें कुछ प्रधानों ने कहा कि सचिव व पंचायत सहायक इसकी जानकारी नहीं देते। प्रशिक्षण से पहले ही डाटा भर चुका है।

खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद्र शर्मा ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। एडीओ पंचायत विनय चौहान ने पंचायत विकास सूचकांक के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के प्रबंधक कानपुर मंडल अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि इसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों की प्रगति को प्रोत्साहित करना है। मास्टर ट्रेनर अनुज कुशवाहा ने 17 सतत विकास लक्ष्यों व नौ विषयों की जानकारी दी। माॅडल शंकरपुर के प्रधान रमेशचंद्र ने कहा कि विकास सूचकांक का डाटा भर जाता है, लेकिन, डाटा आदि की जानकारी सचिवों एवं पंचायत सहायकों से प्रधानों को नहीं मिल पाती। एक प्रधान ने कहा कि यह प्रशिक्षण पीएआई डाटा फीडिंग से पहले कराया जाता तो प्रधानों को ज्यादा लाभ होता।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, आजीविका मिशन के अंतर्गत ब्लाॅक परिसर में महिला स्वयं सहायता समूह की प्रेरणा कैंटीन है, लेकिन प्रशिक्षण में नाश्ता व लंच पैकेट बाहर से मंगाए गए। प्रशिक्षकों का कहना था कि यह व्यवस्था जिले से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें