फर्रुखाबाद। निसाई गांव में ग्रामसभा की जमीन खाली कराने के एवज में ग्राम प्रधान से मोहम्मदाबाद थाने के दरोगा ने बेटे के खाते में 1.75 हजार रुपये ले लिए। पीड़िता ने सोमवार को कानपुर में एडीजी से मुलाकात कर शिकायत की। कहा कि 75 हजार रुपये नकद देने का आरोप लगाया। एडीजी को 15 बार में दिए गए ऑनलाइन रुपये के स्क्रीन शॉट भी दिए हैं।
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव निसाई की प्रधान गीता देवी सोमवार को कानपुर में एडीजी आलोक कुमार सिंह से मिलीं। उन्होंने एक शिकायती पत्र और कोतवाली के दरोगा सुरेश चाहर के पुत्र पंकज चाहर के खाते में 15 बार में ऑनलाइन भेजे गए 1.75 लाख रुपये के स्क्रीन शॉट सौंपे। इसमें कहा कि ग्रामसभा की जमीन पर दबंगों का कब्जा है। इसकी जिलाधिकारी, एडीएम व सीओ को 12 जनवरी 2025 और 14 मई 2025 को शिकायत की। अफसरों ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बावजूद ने किसी तरह की कानूनी सहायता नहीं की गई।
आरोप लगाया कि जब उन्होंने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला ले जाने की बात कही, तो एक इंस्पेक्टर ने हल्का इंचार्ज सुरेश चाहर की ओर इशारा कर कहा कि आप इनसे बात कर लीजिए। हम आपका काम कर देंगे। इंस्पेक्टर ने हल्का प्रभारी से मिलकर 75 हजार रुपये नकद लिए। इसके अलावा हल्का इंचार्ज सुरेश चाहर ने अपने बेटे के खाते में कई बार में 1.75 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए।
आरोप लगाया कि यह कृत्य विरोधियों से मिलकर किया गया। इससे प्रशासन की निष्पक्षता की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की। प्रधान के पति सतेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री के दरबार में जाएंगी। दरोगा सुरेश चाहर ने बताया कि उन्होंने प्रधान को नकद रुपये दिए थे। उन्होंने वही रुपये बेटे के खाते में ऑनलाइन डाले हैं। वह कितनी बार में डाले इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। रिश्वत लेने का आरोप निराधार है।