फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मोहम्मदाबाद मंडी में 25 साल बाद आलू की खरीद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कस्बा स्थित नवीन गल्ला मंडी में 25 वर्ष बाद फिर शुक्रवार सुबह से आलू की खरीद शुरू कर दी गई। व्यापारियों ने पूजन के बाद किसानों का आलू खरीदा। दरअसल, इस मंडी में सही भाव न मिलने पर किसान अन्य जगह रुख कर देते थे। एक सप्ताह से यहां के आढ़तियों के सही भाव देने के प्रचार-प्रसार के बाद किसान यहां दोबारा पहुंचे हैं।
विज्ञापन

जनपद में मोहम्मदाबाद क्षेत्र के किसान सर्वाधिक आलू का उपज करते हैं। उन्हें आलू बेचने के लिए नबीगंज व सातनपुर मंडी फर्रुखाबाद जाना पड़ता था। भीषण सर्दी में किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सड़क खराब होने से किसान और भी परेशान थे। मोहम्मदाबाद कस्बा की नवीन गल्ला मंडी में आलू की खरीद शुरू होने से किसानों में खुशी की लहर है।
शुक्रवार सुबह पहले दिन 10 किसानों ने मंडी में करीब 700 बोरी आलू बेचा। 300 से लेकर 341 रुपये प्रति बोरी आलू बिका। वहीं सातनपुर मंडी में आलू 271 से 331 रुपये प्रति बोरी बिका। गांव अरसानी निवासी किसान पिंकू चौहान व रामू ने बताया कि मंडी में आलू खरीद शुरू होने से किसानों को काफी राहत मिलेगी। नवीगंज मंडी में रात 12 बजे तक आलू खरीद हो पाती थी। इससे किसानों को ठिठुरन भरी रात मंडी में ही बितानी पड़ती थी।
विज्ञापन

किसान राजू सिंह ने बताया कि गड्ढायुक्त सड़क होने से सातनपुर मंडी तक आलू पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं है। मंडी में आलू खरीद से किसानों को काफी लाभ होगा। नवाबगंज निवासी व्यापारी रिंकू यादव ने पहले दिन आलू की खरीद की। आढ़ती शोभित अग्निहोत्री ने बताया कि मंडी में बोली लगाकर आलू बिकेगा। वहीं हिमांशु गुप्ता का कहना है कि नीबकरोरी रेलवे स्टेशन पर आलू रैक की लोडिंग भी की जा सकती है। इससे किसानों को अच्छा भाव भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें