फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 19 अपात्रों से आवास खाली नहीं करवा पाया डूडा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कांशीराम कॉलोनी बधौआ के 19 अपात्रों से जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) आवास खाली नहीं करवा पा रहा है। इसके चलते पात्र बेघर लाभार्थी भटक रहे हैं।
विज्ञापन



जिलाधिकारी के निर्देश पर लगभग डेढ़ माह पहले डूडा कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कांशीराम कॉलोनी बधौआ में 19 अपात्र चिह्नित किए थे। एक दिसंबर को डूडा कर्मचारियों ने पुलिसबल के साथ जाकर अपात्रों को तीन दिन में आवास खाली करने की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बावजूद अभी तक किसी भी अपात्र ने आवास खाली नहीं किए हैं। चेतावनी मिलते ही सिफारिशों का दौर शुरू हो गया। एक अपात्र ने तो जनपद के एक वरिष्ठ अधिकारी के स्टेनो से डूडा कार्यालय सिफारिश करवाई है।



सूत्रों ने बताया कि सिफारिशों के चलते डूडा के अधिकारी आवास खाली नहीं करवा रहे हैं। आवास खाली न होने से डूडा कार्यालय में आवेदन कर चुके बेघर आवास की आस में चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


प्रभारी परियोजना अधिकारी गजराज सिंह ने बताया कि आवासों को खाली करवाए जाने के लिए तहसीलदार व पुलिसबल की मदद ली जाएगी। एक सप्ताह में कांशीराम कॉलोनी बधौआ के 19 अपात्रों से आवास खाली करवाकर पात्र बेघरों को आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें