फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आलू भरी ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटी, दो घंटे जाम

Thu, 23 Feb 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आलू से भरी ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई। इससे टाउन हॉल तिहारे के पास करीब दो घंटे जाम लग गया। गनीमत रही कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

शहर के टाउन हॉल तिराहे के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे हथियापुर से आ रही आलू भरी ट्रैक्टर की ट्राॅली का पहिया निकल गया। इससे ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर में भरे बोरे सड़क पर फैल गए।
विज्ञापन




गनीमत थी कि दुर्घटना के वक्त ट्रॉली के पास से कोई गुजर नहीं रहा था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आलू भरे बोरे सड़क पर गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहनों को गलियों से होकर गुजारा गया। इससे लोगों को खासी दिक्कतें हुईं। पुलिस ने करीब दो घंटे के प्रयास से जाम खुलवाया। ट्राली को दोपहर बाद हटाया गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें