फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में रविवार को आलू की आवक घटकर आधी रह गई। इसके बावजूद भाव स्थिर रहा। मंडी में करीब 65 ट्रक आलू पहुंचा।
गेहूं की बोआई करने के लिए किसान आलू की खोदाई तेजी से कर रहे हैं। इससे मंडी में आलू की आवक बढ़ रही है। हालांकि रविवार का अवकाश होने से मंडी में आलू की आवक कम रही। सुबह से आलू पहुंचने के साथ व्यापारियों ने खरीद शुरू की। 251 रुपये से लेकर 321 रुपये प्रति पैकेट(50 किलो) व खुला आलू 550 रुपये से लेकर 650 रुपये प्रति क्विंटल बिका। शनिवार को मंडी में करीब 140 ट्रक आलू पहुंचा था। तब मंडी में 271 रुपये से लेकर 331 रुपये प्रति पैकेट(50 किलो) व खुला आलू 581 रुपये से लेकर 701 रुपये प्रति क्विंटल बिका था। मंडी आलू की आवक घटने के बावजूद भाव में भी मंदी आई।