फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में सोमवार को आलू की आवक बढ़ने के साथ भाव में भी कुछ उछाल आया है। सिलचर से आलू की मांग आने से बिकवाली अच्छी रही।
सातनपुर मंडी में आलू भाव की मंदी के चलते पिछले एक सप्ताह से आवक घटी थी। मंडी में औसतन 50 से 60 ट्रक आलू पहुंच रहा था। अब मौसम के करवट बदलने से खेतों में ढेर में लगा आलू किसान बेचने की जल्दी में है। इससे सोमवार को मंडी में सुबह से किसान ट्रैक्टर-ट्राली से आलू लेकर पहुंचने लगे। इससे मंडी में करीब 80 ट्रक आलू पहुंच गया। वहीं दक्षिण भारत व सिलचर आदि स्थानों से आलू की मांग आने लगी। इससे मंडी में भाव में कुछ उछाल के साथ बिकवाली भी ठीक हो गई है।
मंडी में सामान्य गड्ड आलू 301 से 401 रुपये व छट्टा आलू 401 रुपये से 451 रुपये प्रति क्विंटल बिका। वहीं सुपर छट्टा आलू सिल्चर भेजने के लिए व्यापारियों ने 451 रुपये से लेकर 521 प्रति क्विंटल खरीदा। हालैंड आलू 781 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक्री हुई। शनिवार को मंडी में करीब 50 ट्रक आलू पहुंचा था। तब सामान्य गड्ड आलू 251 से 351 रुपये व छट्टा आलू 351 से 421 रुपये प्रति क्विंटल बिका था।
सुपर छट्टा आलू सिलचर भेजने के लिए व्यापारियों ने 451 रुपये से लेकर 521 प्रति क्विंटल खरीदा। हालैंड आलू 781 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक्री हुई। वहीं 3797 आलू 551 रुपये से 621 रुपये, चिप्सोना 601 से 621 रुपये व हालैंड आलू 601 रुपये से 731 रुपये प्रति क्विंटल बिक्री हुई थी।