फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक अधीक्षक ने सफाई कर्मी से की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक अधीक्षक ने सफाई कर्मी से की हाथापाई
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। डाकघर अधीक्षक ने एटीएम की जानकारी लेने पत्नी के साथ पहुंचे सफाई कर्मी से हाथापाई कर दी। इससे गुस्साए सफाई कर्मचारी नेताओं ने हंगामा कर नारेबाजी की। भनक लगते ही डाक अधीक्षक खिसक गए। साथी कर्मियों ने सफाई कर्मियों को समझाकर वापस किया।
मंगलवार दोपहर बाद रकाबगंज निवासी सफाई कर्मी राजेंद्र कुमार पत्नी के साथ एटीएम की जानकारी करने लालगेट स्थित डाकघर पहुंचे। वहां बातचीत कर रहे थे कि पास में ही खड़े डाक अधीक्षक अरुण यादव से जानकारी लेने की बात कह दी गई। राजेंद्र डाक अधीक्षक के पास पहुंचे तो वह चिल्लाने लगेे। आरोप है कि उन्होंने राजेंद्र को धक्का दिया, तो उन्होंने भी धकिया दिया। हालांकि कुछ कर्मियों ने बीच में पड़कर अलग कर दिया।
विज्ञापन

राजेंद्र की सूचना पर कर्मचारी नेता हरिओम वाल्मीकि साथियों संग पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारी नेताओं के आने की सूचना मिलते ही डाक अधीक्षक मौके से खिसक लिए। कुछ अन्य अधिकारियों ने उनसे वार्ता की।
विज्ञापन

इसके बाद वह वापस चले गए। डाक अधीक्षक अरुण यादव ने बताया कि हाथापाई की बात गलत है। सफाई कर्मी डाकघर कर्मियों से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। उससे मना किया, तो वह चीखने लगा। कर्मचारी नेताओं को ऑफिस के स्टाफ ने समझा दिया। कोई विशेष बात नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें