फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर कब्जा करने में आठ पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। एसडीएम अमृतपुर के आदेश पर पुलिस ने सरकारी भूमि पर कब्जा करने के मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

प्रधान के तहरीर देने पर एसओ ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कहकर टरका दिया था।
थाना क्षेत्र के गांव कमालउ्दीनपुर में एक वर्ष पहले तत्कालीन लेखपाल ने सरकारी भूमि का चिह्नांकन कर बेरीकेडिंग करवा दी थी।
सात अक्तूबर को गांव के कुछ लोगों ने बैरीकेडिंग के पोल उखाड़ दिए और सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया। प्रधान रीतू पाठक ने आठ अक्तूबर को थाने में एसओ सत्यप्रकाश को सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप में तहरीर दी।
एसओ ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कहकर प्रधान को टरका दिया।
प्रधान ने एसडीएम अमृतपुर पदम सिंह से इस मामले में कार्रवाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने रामनारायण, उनकी पत्नी नीता, देवाशीष, उनकी पत्नी शोभा, मंशा, जय प्रकाश व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें