फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस लाख की टप्पेबाजी में गैरजनपद में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रापर्टी डीलर की कार से 30 लाख रुपये पार किए जाने के मामले में एसओजी ने आसपास के जनपदों में दबिश दी है। फिलहाल पुलिस के हाथ खाली है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवदिया नई बस्ती निवासी रामशरण पाल सोमवार को आईसीआईसीआई बैंक में आरटीजीएस करने गए थे।
इस दौरान टप्पेबाजों ने उनकी कार में रखा 30 लाख रुपये का बैग पार कर दिया था। सीसीटीवी कैमरे में दोनों टप्पेबाजों के फोटो कैद हो गए।
खुलासे मेें जुटी एसओजी ने सर्विलांस की मदद से कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर तलाश किए हैं।
उन मोबाइल नंबर धारकों की तलाश में टीम ने मैनपुरी सहित आसपास के जनपदों में दबिश दी, लेकिन नतीजा सिफर रहा।
बुधवार को रामशरण पाल ने एसपी अशोक कुमार मीणा से मुलाकात कर मामले के खुलासे की मांग की। एसपी ने बताया कि खुलासे में पुलिस की टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें