फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मंच पर सिर्फ जिलाध्यक्ष की कुर्सी, बिना बोले चले गए निवर्तमान प्रदेश सचिव

विज्ञापन
फोटो-39 सपा के जिला कार्यालय में मंच पर अकेले बैठे जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव। स्रोत: कार्यक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिछले महीने जिला और अनुषांगिक संगठनों की सभी कमेटियां भंग कर दी थीं। प्रदेश कमेटी में शामिल जिले के सभी पदाधिकारियों को भी पद से हटा दिया गया था। इसके बाद सपा में नई व्यवस्था लागू हुई है। शुक्रवार को जिला कार्यालय पर गांधी जयंती कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य मंच पर सिर्फ जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की कुर्सी पड़ी थी। आमतौर पर मंच पर छह-सात कुर्सियां होती थीं। कार्यक्रम में पहुंचे निवर्तमान पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं में इसकी खूब चर्चा रही। अंतिम दो वक्ताओं के बाद जिलाध्यक्ष का संबोधन होना था। तभी निवर्तमान प्रदेश सचिव डॉ. सर्वेश आंबेडकर पहुंचे। उन्होंने जल्दी होने का हवाला देते हुए पहले बोलने को कहा।
विज्ञापन

संचालक मुन्ना यादव ने कहा कि नियम सबके लिए बराबर हैं। उन्होंने सर्वेश आंबेडकर से नंबर का इंतजार करने को कहा। इस पर दो वरिष्ठ नेताओं में विवाद की स्थिति बन गई। सर्वेश आंबेडकर कार्यक्रम में एक मिनट भी नहीं रुके और वहां से चले गए। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के त्याग व विचारधारा पर विचार व्यक्त किए। महेश जाटव, राधेश्याम सविता, केके यादव, शिवम यादव, ओमप्रकाश शर्मा, जितेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह यादव, सुलक्षणा सिंह और रुकमंगल सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें