फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुलिस ने 66 स्पीकर, 10 जेनरेटर जब्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शुक्रवार शाम जुलूस-ए-मोहम्मदी में मानक से तेज डीजे बजाने के मामले में पुलिस ने सात वाहनों से 66 स्पीकर, 10 जेनरेटर, सात मिक्सर समेत काफी सामान जब्त कर लिया है। पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना पुलिस ने शहर में जुलूस निकलने के दौरान भीकमपुरा पुलिया के पास मानक से काफी तेज आवाज में डीजे बजा रहे तीन वाहनों को रोक लिया। तीनों वाहनों को सीज कर उन पर मिले 27 स्पीकर, चार जनरेटर, तीन मिक्सर, 11 मशीन व दो स्टेबलाइजर जब्त कर लिए। इसके अलावा शहर कोतवाली पुलिस ने तीन वाहनों से 33 स्पीकर, चार जेनरेटर, तीन मिक्सर, 10 मशीनें और दो स्टेबलाइजर सीज किए।
तीनों वाहनों को भी सीज कर दिया। इसके अलावा फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने एक डीजे वाहन सीज किया। उस पर नौ स्पीकर, दो जनरेटर, एक मिक्सर, 10 मशीनें और तीन स्टेबलाइजर जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीस कमेटी की बैठकों में डीजे संचालकों को कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर निर्धारित डेसिबल से अधिक तेज न बजाने के निर्देश दे दिए थे। इसके बावजूद सात डीजे संचालक अधिक तेज बजाते मिलने पर उनके सामान की जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है। उन्होंने डीजे संचालकों से मानक के अनुसार ही बजाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें