फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर पथराव व फायरिंग में 33 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव व फायरिंग में 33 पर रिपोर्ट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। रुपनगर में पुलिस पर पथराव व फायरिंग के मामले में दो महिलाओं समेत 33 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को खेत में पीछा करके पकड़ लिया था। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव रूप नगर में गुरुवार को मतदान चल रहा था। तभी ड्यूटी पर तैनात दरोगा सुनील कुमार सिसौदिया को सूचना मिली कि गांव में कुछ लोग वोटरों को अपने प्रत्याशी के लिए मतदान करने की धमकी दे रहे है। इस पर दरोगा व सिपाही ने गांव में लगी भीड़ को खदेड़ा। इस पर भीड़ ने पथराव कर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

दरोगा व सिपाही मतदान केंद्र के कमरों में घुस गए। भीड़ मतदान केंद्र के बरामदे में आकर पथराव व फायरिंग करती रही। पथराव में सिपाही लवी चौधरी घायल हो गए थे। इस मामले में दरोगा सुनील कुमार भदौरिया ने गांव रूपनगर निवासी अजीत सिंह, आराम सिंह, आसाम सिंह, शीशराम, रिषभ, भूरे, अजीत सिंह की पत्नी व पुत्री सहित 33 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला व सरकारी कार्य में बाधा समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने अजीत सिंह को गुरुवार की रात पीछा करके खेत से पकड़ था। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया। एसओ धर्वेंद्र कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही सभी जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें