फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 11 फरवरी को होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, 52 केंद्र प्रस्तावित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा जनपद में 11 फरवरी को होगी। पुलिस महानिरीक्षक कानपुर कार्यालय से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को 52 केंद्रों की प्रस्तावित सूची भेजी गई है।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय ने जो सूची भेजी है, उसमें रामानंद बालिका इंटर काॅलेज, महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, राजकीय इंटर काॅलेज फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ व रस्तोगी इंटर काॅलेज फर्रुखाबाद समेत 52 विद्यालय केंद्र बनाए जाने के लिए प्रस्तावित किए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर लगभग 22,413 अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा देंगे।
परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की होगी। अन्य व्यवस्थाएं पुलिस विभाग करेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 16 केंद्रों की प्रस्तावित सूची पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय भेजी गई थी, जबकि पुलिस विभाग ने 52 केंद्रों की सूची भेजकर विभाग के सामने मुश्किल खड़ी कर दी है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस निरीक्षक कार्यालय से 52 केंद्रों की सूची भेजी गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए मार्गदर्शन मांगा जाएगा।

एक ही तिथि में दो परीक्षाएं होने से असमंजस
11 फरवरी को समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा पहले से ही प्रस्तावित है। इसके लिए लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा केंद्र भी तय किए जा चुके हैं। ऐसे में 11 फरवरी को ही पुलिस भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम आने से विभाग के सामने समस्या खड़ी हो गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एक तिथि में दो परीक्षाएं कराया जाना संभव नहीं है। हो सकता है कि एक परीक्षा निरस्त करनी पड़े।

2013 में 37 केंद्रों पर हुई थी पुलिस भर्ती परीक्षा
वर्ष 2013 में पुलिस भर्ती परीक्षा जनपद के 37 केंद्रों पर हुई थी। अबकी बार केंद्रों की संख्या 52 की गई है। इतने केंद्रों पर परीक्षा की तैयारी किए जाने को लेकर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें