फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: न्यू स्टार फर्रुखाबाद सेमीफाइनल में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ब्लॉक बढ़पुर के याकूतगंज मैदान में चल रहे स्व. एपीजे अब्दुल कलाम क्रिकेट टूर्नामेंट में न्यू स्टार फर्रुखाबाद ने यूथ इलेविन को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंकित कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को आयोजित क्वार्टर फाइनल मैच में यूथ इलेविन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम का यह निर्णय उस समय गलत साबित हुआ, जब तीन ओवर में ही उसके दो विकेट गिर गए। यूथ इलेविन के खिलाड़ियों ने टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। पूरी टीम 18वें ओवर में महज 82 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। प्रियम ने सबसे ज्यादा 32 रनों की पारी खेली। ओजस ने 15 और प्रथम साध ने 10 रन बनाए।
न्यू स्टार क्लब के गेंदबाज अंकित ने तीन, विकास ने दो, रोहित व आयुष कुमार ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू स्टार क्लब ने दसवें ओवर में ही दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। हरिओम ने 45, आयुष ने 21 और शशिकांत ने 14 रन बनाए। अंकित कुमार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक प्रवीण ने मैन ऑफ द मैच की ट्राॅफी भेंट की। अंपायरिंग रफीकुल अंसारी व एमए खान ने की। स्कोरर मिंटू वर्मा रहे। इस अवसर पर सोनू ठाकुर, फज्जी खान, दानिश खान व राशिद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें