फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

police ne teen ko pakda

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेवानिवृत्त शिक्षक के घर दिनदहाड़े हुई लूट के मामले में पुलिस की टीमों ने परिवारी युवक सहित तीन लोगों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मोहल्ले के कई शातिरों की तलाश कर रही है। रविवार को एसओजी टीम ने कई स्थानों पर दबिश भी दी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला सैनिक कालोनी नगला दीना गुजराती वाली गली निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अनिल गंगवार शनिवार की सुबह टहलने गए थे। उनकी पत्नी अनीता गंगवार व पुत्री आयुषी घर पर थी। तभी दो बदमाश घर में घुस आए और तमंचे के बल पर पांच लाख के जेवर लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने अनिल की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसपी अशोक कुमार मीणा ने खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया था। पुलिस ने मोहल्ला शीशम बाग निवासी दो युवकों को दबोच लिया। इसके बाद टीम ने पीड़ित के परिवारी युवक को पकड़ लिया। रात में एसओजी ने कई चक्रों मे युवकों से पूछताछ की।फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल भी अपनी टीम के साथ भोलेपुर के आसपास के शातिरों की तलाश में दबिश देते रहे। उन्होंने बताया कि पुलिस की सभी टीमें खुलासे में लगी हैं।
सर्विलांस टीम ने रेंज में आए नंबरों पर शुुरू किया काम
सर्विलांस की टीम ने घटना स्थल पर रेंज में आए सभी नंबरों की सूची तैयार कर उसमें संदिग्ध नंबरों की तलाश तेज की दी है। रविवार को कुछ नंबर पकड़ में आए हैं। उनको लिसनिंग पर लेकर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में घटना का पर्दाफाश जल्द होने का दावा भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

परिवारी युवक बैंक मैनजर से ठग चुका लाखों रुपये
फर्रुखाबाद। शिक्षक के परिवार का युवक अपनी महिला मित्र के सहारे फतेहगढ़ क्षेत्र की एक आर्यावर्त बैंक शाखा के मैनेजर को वीडियो व फोटो एकत्र कर लाखों रुपये ठग चुका है। इस मामले में परिवारी युवक ने मैनेजर के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने के लिए याचिका भी दायर की थी। बाद में रुपये लेकर मामले को रफा दफा कर दिया। परिवारी युवक जुआ खेलने व शराब पीने के आदी है। वह अक्सर फतेहगढ़ चौराहे के पास दोस्तों के साथ जमावड़ा लगाए मिलता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें