फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादुई पानी को हत्था की जगह लगाई सरिया, प्रशासन ने उखड़वाया हैंडपंप

विज्ञापन
राजेपुर के गांव तुषौर में हैंडपंप उखड़वाते राजस्व कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
राजेपुर। गांव तुषौर में पुलिस द्वारा हैंडपंप के निकाले गए हत्थे की जगह अब लोगों ने सरिया लगाकर पानी भरना शुरू कर दिया। इससे वहां फिर से भीड़ लग गई। एसडीएम के आदेश पर पहुंची दो थानों की पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया। राजस्व टीम ने हैंडपंप को उखड़वाकर कब्जे में लिया। इसके बाद लोग पास के खेत में लगे एक पंपिंग सेट से पानी भरने लगे। इस पर पुलिस ने ग्रामीण का पंपिंग सेट भी बंद करवा दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव तुषौर मेें वर्षों पहले खेत में एक शिवजी का मंदिर स्थापित किया गया था। गांव के ही एक ग्रामीण ने मंदिर के पास पटिया बनवाकर एक हैंडपंप लगवा दिया। हैंडपंप से निकले पानी से कई बीमारियों के ठीक होने की अफवाह बीस दिन पहले फैल गई। इस पर जनपद हरदोई, शाहजहांपुर, मैनपुरी, कन्नौज से लोगों के आने से इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लगने लगा। गुरुवार को पहुंचे एसडीएम अमृतपुर बृजेंद्र कुमार के आदेश पर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया और राजस्व कर्मियों ने हैंडपंप का हत्था निकालकर कब्जे में ले लिया था। शुक्रवार को वहां पहुंचे लोगों ने हत्था न होने पर हैंडपंप में सरिया लगा ली और पानी निकालने लगे। इससे वहां फिर से भीड़ लग गई।
जानकारी होने पर एसडीएम के आदेेश पर एसओ राजेपुर जयंती प्रसाद गंगवार व अमृतपुर एसओ जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को डंडा फटकार कर खेदेड़ दिया। इसके बाद राजस्व कर्मियों ने हैंडपंप को उखाड़ कर पाइप व हैंडपंप को कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद लोग देवेश पाठक के खेत में पंपिगसेट से पानी भरने लगे। एसडीएम ने फोर्स भेजकर पंपिंग सेट भी बंद करवा दिया।

तुषौर गांव में लगी भीड़। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें