फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ से टप्पेबाजी में मुकदमा दर्ज, खंगाले सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सराफ से पांच लाख के जेवर व नकदी की टप्पेबाजी में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन भी दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला नीबाचुअत निवासी सराफ जितेंद्र वर्मा भाई सुधीर के साथ मंगलवार को कार से नीबकरोरी में अपनी दुकान पर जा रहे थे।
फतेहगढ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर कलां ओवर ब्रिज के पास बाइक से पीछे से आए दो टप्पेबाजों ने सराफ की कार को रुकवाकर बोनट से धुआं निकलने की बात बताई।
दोनों भाई कार से उतरकर बोनट खोलकर देखने लगे।
तभी टप्पेबाज कार की पीछे की सीट पर रखे तीन बैग लेकर चले गए। बैग में साढ़े तीन लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर व डेढ़ लाख की नकदी रखी थी।
दोनों भाई जब दुकान पर पहुंचे तो उनको बैग पार होने की जानकारी हुई। बुधवार को पुलिस ने सराफ जितेंद्र की तहरीर पर अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

एसओजी ने एजेंसी व दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर टप्पेबाजों की पहचान करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें