फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के बाहर ठेली वालों को पुलिस ने लाठियां फटकारकर दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस स्टैंड के बाहर पूड़ी विक्रेता से परिचालक से विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ठेली वालों को लाठियां फटकार कर दौड़ा दिया। इस दौरान कई पापड़ी विक्रेताओं का माल सड़क पर गिर गया। पुलिस ने रोडवेज के आसपास एक भी ठेला खड़ा न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर तीन-चार चालक-परिचालकों ने बस स्टैंड के पूर्वी गेट के सामने बैंक के पास ठेली से पूड़ियां खाईं। उन्होंने तीसरी बार सब्जी मांगी, तो पूड़ी विक्रेता ने इनकार कर दिया। इस पर विवाद हो गया। बात बढ़ी, तो परिचालकों ने पुलिस से शिकायत कर दी।
कुछ ही देर में कादरीगेट चौकी प्रभारी हरिओमप्रकाश त्रिपाठी, घुमना चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रसाद तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और आसपास लगी सात-आठ ठेलियों को खदेड़ दिया। चौकी प्रभारी हरिओम ने बताया कि लॉकडाउन में भी ठेली वाले भीड़ लगाए खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं टेंपो भी चलते मिले। इन्हें लाठियां फटकार कर भगाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें