फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में सिपाही ने पी डाई, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घरेलू विवाद में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने अपने आवास पर रविवार को डाई पी ली। हालत बिगड़ने पर आरआई ने उसे लोहिया अस्पताल भिजवाया। यहां से सिपाही को रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जनपद कानपुर थाना डेरापुर के गांव डिरवा निवासी सिपाही नीरज पुलिस लाइन में तैनात है। शनिवार रात को वह गार्ड ड्यूटी में गया था। सुबह वह पुलिस लाइन स्थित अपने आवास पर पहुंचा। तभी परिवार में कुछ विवाद हो गया। इससे आसपास के आवासों में रह रहे पुलिस कर्मियों परिजन मौके पर पहुंच गए थे।
लोगों ने नीरज व उसकी पत्नी को समझाकर शांत किया था। इसके बाद नीरज ने घर रखी डाई पी ली। हालत बिगड़ने पर पत्नी ने पड़ोसियों को जानकारी दी। पड़ोसियों ने आरआई किश्वर अली को सूचना दी। उन्होंने नीरज को लोहिया अस्पताल भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने नीरज को कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। आरआई ने बताया कि पत्नी से हुए विवाद में सिपाही ने डाई पी ली थी। वह कानपुर के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत अब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें