शहर में रूट मार्च करते पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा व अन्य पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद जिले भर की जनता को संक्रमण से बचाने के लिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर में 100 से अधिक चालान किए गए और 10 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए एसपी के निर्देश पर सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड, कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने लालगेट पर वाहनों की चेकिंग की। आवास विकास तिराहा, बढ़पुर, तिकोना, तहसील तिराहा, बीबीगंज में भी चेकिंग की गई।
कोतवाली पुलिस ने 43 चालान काटे और 4500 रुपये जुर्माना मास्क न पहनने वालों से वसूल किया। मऊदरवाजा थाने में 10 वाहनों के चालान हुए और दो सीज हो गए। यही नहीं 58 बिना मॉस्क वालों पर कार्रवाई की गई।
एसपी डा. अनिल मिश्र ने लालगेट से मऊरवाजा थाने तक पैदल रूटमार्च किया। घुमना पर मोबाइल की दुकानों पर भीड़ लगी देख दुकानदारों को हड़काया। दोनों का चालान काटा गया। एसपी चौक, पक्कापुल होते हुए मऊदरवाजा थाने तक गए।
कमालगंज में बुधवार देर रात दरोगा सूर्य प्रकाश उपाध्यक्ष ने श्रंगीरामपुर की ओर से बाइक से आ रहे हुसैनपुर नौखंडा निवासी संजय को रोक कर लॉकडाउन के उल्लंघन गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज करा जमानत पर छोड़ दिया।