फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मिलावटी डीजल के साथ दबोचा ग्रामीण

Sat, 26 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटी डीजल लेकर जा रहे ग्रामीण को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए ग्रामीण की निशानदेही पर दो दुकानों पर छापा मारा गया। पुलिस को देखकर दुकानदार भाग निकले। पुलिस ने दोनों दुकानों को सील कर डीएसओ को जांच कर कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन



 
एसएसआई हरिश्चंद्र सिंह दलबल के साथ कंपिल रोड पर जा रहे थे। सीपी तिराहे पर एक ग्रामीण के हाथ में केरोसिन की कट्टी देखकर इन्होंने पूछताछ की। ग्रामीण ने अपना नाम बलवीर निवासी रामनगर बताया।


बलवीर ने  बताया कि वह इंजन के लिए डीजल लेकर आया है। यह उसे लालकुंआ स्थिति दुकान से 41 रुपये लीटर मिला है। पुलिस ग्रामीण को दुकान पर पहुंची। पुलिस को देखकर दुकानदार भाग निकले।
विज्ञापन



 
पुलिस ने बगिया सोहनलाल निवासी अरुण कुमार गुप्ता और गंगा दरवाजा निवासी रानू गुप्ता की दुकानों में ड्रम रखे देख दुकानदारों को बुलवाने का प्रयास किया। यह  दुकानदार पर नहीं आए तो पुलिस ने दोनों दुकानों को सील कर दिया। पुलिस ने बलवीर के कब्जे से 50 लीटर मिलावटी डीजल बरामद किया।
विज्ञापन



कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि इन दुकानदारों के खिलाफ जिला पूर्ति अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। यह करोसिन से  डीजल बनाकर बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें