फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एक समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर निवासी व्यक्ति ने एक समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर दिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

एक समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने के मामले में बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष शहर के मोहल्ला सधवाड़ा निवासी कोमल पांडेय ने फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी सिल्ली सिंह उर्फ सापा के खिलाफ 13 अक्तूबर को फतेहगढ़ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें समाज में आक्रोश फैलने के साथ आरोपी की अराजकता का भी जिक्र करते हुए पुलिस को वायरल वीडियो भी सौंपा था। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। सीओ अभय वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ प्राथमिकी पहले से दर्ज है। कई बार दबिश के दौरान आरोपी घर पर मौजूद नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिश्वत लेने में खाद्य सुरक्षा विभाग कर्मी के खिलाफ जांच शुरू
फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग में लाइसेंस बनाने के नाम पर रुपये लेने का कर्मचारी का वीडियो वायरल हो गया था। इस मामले में सहायक आयुक्त खाद्य अजीत कुमार ने बताया कि जिस कर्मचारी का वीडियो वायरल हुआ है, वह उनके कार्यालय में आउटसोर्स पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर का बताया जा रहा है। इस मामले की वह स्वयं जांच कर रहे हैं। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद कर्मचारी की सेवा समाप्त की जाएगी। कार्यदायी संस्था से उसके स्थान पर दूसरे कर्मचारी की नियुक्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें