फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जनता दरबार जा रहे 55 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने स्टेशन पर उतारा

Tue, 14 Oct 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज/फर्रुखाबाद। जिले की समस्याओं के निस्तारण के लिए समाज सुधारक न्याय संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाने की भनक लगते ही पुलिस- प्रशासन सक्रिय हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर पहुंच ट्रेन से पदाधिकारियों को नीचे उतारा और समझा बुझाकर पांच वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिलाधिकारी से मिलाने की बात कहकर ले गए। संगठन के 55 महिला व पुरुष कार्यकर्ता जनता दरबार में जा रहे थे।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद व जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में सोमवार देर शाम करीब 55 कार्यकर्ता फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन से कासगंज- लखनऊ पैसेंजर ट्रेन पर सवार होकर लखनऊ के लिए रवाना हुए। यह सभी फर्रुखाबाद जिले की आठ समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जा रहे थे। इसकी भनक उच्चाधिकारियों को हुई तो पुलिस- प्रशासन सतर्क हो गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव कुमार पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने पैसेंजर ट्रेन में सवार राष्ट्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष सहित कई लोगों को उतार लिया। पदाधिकारियों के मुताबिक रजीपुर व खुदागंज रेलवे स्टेशन पर भी कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारा गया।
इंस्पेक्टर ने इन लोगों को समझा बुझाकर जिलाधिकारी से बातचीत करने को तैयार किया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी धन सिंह, उपाध्यक्ष श्रीपाल सहित पांच लोगों को वह अपने साथ फतेहगढ़ ले गए।
संगठन सलाहकार घनश्याम ने बताया कि वह कंपिल से पांचालघाट तक बांध बनाने की मांग, अन्ना पशु व अवैध कब्जों आदि संबंधी आठ समस्याओं के निस्तारण के लिए काफी समय से जिलाधिकारी को ज्ञापन दे रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब संगठन के कार्यकर्ता सीएम के पास जा रहे थे। इसी दौरान प्रशासन ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें