फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: माफिया अनुपम की सजा पर पुलिस चुस्त, दो नजदीकी उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कानपुर में इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे को आजीवन कारावास होने के चलते शहर में पुलिस खासी चुस्त दुरुस्त रही। मऊदरवाजा थाने के इंस्पेक्टर की अगुवाई में चारों थानों की सादा वर्दी की पुलिस संदिग्ध स्थानों पर मुस्तैद रही। एक होटल से दो लोगों को उठाकर कोतवाली में रखा गया है। हालांकि पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे को कानपुर में हुई इंस्पेक्टर की हत्या में गुरुवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। सजा की भनक लगते ही शहर की पुलिस सक्रिय हो गई। मऊदरवाजा इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह, शहर कोतवाल भोलेंद्र चतुर्वेदी, कादरीगेट थानाध्यक्ष विनोद शुक्ला पुलिस बल और सादी वर्दी की टीमों के साथ अनुपम के नजदीकियों की तलाश में जुट गए।
पुलिस ने पल्ला निवासी एक अधिवक्ता को हिरासत में लेकर फतेहगढ़ कोतवाली में बैठा लिया। मऊदरवाजा इंस्पेक्टर के साथ पहुंची दो टीमों ने बढ़पुर स्थित एक नामचीन होटल के व्यवसायियों को हिरासत में ले लिया। इन दोनों को कोतवाली में बैठा लिया गया है। पुलिस ने कोतवाली के दफ्तर के बाहर का चैनल भी बंद कर दिया। किसी भी बाहरी को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। मऊदरवाजा इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि हिरासत में किसी को नहीं लिया गया। माफिया के नजदीकी धरना प्रदर्शन आदि न करें, लिहाजा एहतियातन सक्रियता बरती गई है। हर सहयोगी पर पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें