भैंस चराने के दौरान पोल में करंट आने से छात्र और भैंस की करंट लगने से मौत हो गई।
शहर कोतवाली के गांव भाऊपुर खुर्द निवासी राधे जाटव (15) पुत्र रामजीत गुरुवार की शाम भैंस चराने के लिए गया था। जब वह इटावा-बरेली हाइवे पर स्थित शारदा कोल्ड के पास पहुंचा तो वहां पर भैंस घास चरने के लिए पोल के पास जा पहुंची।
बिजली पोल में करंट उतार आने पर भैंस को लगा और वह गिर पड़ी। इस दौरान राधे भैंस के नीचे आ गया। आसपास के लोगों ने जैसे तैसे आंगौछा और डंडे से राधे को निकाला और उसे आनन फानन में लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भाई राजन ने बताया कि राधे कक्षा 7 में पढ़ता था। देर शाम मां मीनादेवी और परिवार के अन्य लोग आ गए।