फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सत्संग सुनने से ही मनुष्य में आएंगे अच्छे विचार

विज्ञापन
तुषौर में चल रही शिव महापुराण कथा में प्रवचन करते भागवताचार्य कृष्ण मुरारी।
विज्ञापन
राजेपुर। श्री सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर तुसौर में आयोजित शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन बुधवार को ओंकार दास ब्रह्मचारी महाराज ने कहा, मनुष्य अपने अंदर के विकारों का त्याग कर अच्छे विचारों को ग्रहण करे। यह तब ही संभव है, जब वह सत्संग सुनेगा। भागवताचार्य कृष्ण मुरारी ने भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई। कहा, प्रहलाद भगवान विष्णु के भक्त थे। उनके पिता हिरण्यकश्यप, विष्णु भगवान को शत्रु मानते थे। वह अपने ही बेटे को मारना चाहते थे। विष्णु भगवान ने प्रहलाद की रक्षा के लिए नरसिंह अवतार लिया और हिरण्यकश्यप का वध किया। कथा के बाद प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर संजीव दुबे, प्रधान गीता देवी, इतेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह व शंकर सहाय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें