फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में जीता गोल्ड

Thu, 29 May 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय स्तर की आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतकर खिलाड़ियों ने जिले का मान बढ़ाया। पांच सदस्यीय टीम में एक खिलाड़ी चुटहिल हो गया। जबकि एक ने सेना भर्ती के चलते प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया। मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

एलएनसीटी विश्वविद्यालय भोपाल में 25 से 28 मई के बीच हुई 47वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टीम लीडर ध्रुव शुक्ला की अगुवाई में खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। 65 किलोग्राम भार वर्ग में ध्रुव शुक्ला, जूनियर वर्ग में युवराज, 50 किलोग्राम यूथ वर्ग में अंजू यादव ने स्वर्ण पदक जीता। दूसरे राउंड में प्रियम के चोट लगने के कारण वह प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
जिला सचिव ध्रुव शुक्ला ने बताया कि गत माह मुरादाबाद में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद से पांच खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था। लखीमपुर-खीरी में सेना भर्ती रैली में जाने के कारण पूजा कौशल भोपाल नहीं जा सकी। जिस कारण दो और मेडल मिलने से चूक गए।
विज्ञापन

बताया कि कठिन परिश्रम और नियमित अभ्यास से जिले को तीन गोल्ड मेडल हासिल हुए हैं। प्रतियोगिता में 13 राज्यों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला सचिव ने बताया कि विगत दो वर्षों से जिले में आर्म रेसलिंग के प्रति युवाओं का काफी रुझान बढ़ा है। गोल्ड मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें