फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जीते मेडल

विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेडल जीतने के बाद मौजूद खिलाड़ी। - फोटो : स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खेल दिवस के अवसर पर मोहल्ला गढ़ी नवाब न्यामत खां स्थित एक गेस्ट हाउस में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी जीत हासिल करने के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं रख रहे थे। प्रबल भारद्वाज, आयुष देवकर, वैभव भारद्वाज, आर्यन, अंशिका, चेतन सिंह, आर्य दुबे, वैष्णवी चतुर्वेदी, अनिकेत, आरुषि, आरव, अनन्या भारद्वाज, संजना, आदित्य कुमार. आस्था और पाखी सक्सेना ने गोल्ड मेडल जीता। वीर प्रताप सिंह, अक्षत, प्रिंसेस राजपूत, गैरेज, लक्ष्य सक्सेना, सम्राट, आराध्या गुप्ता, ममता राजपूत, प्रद्युम्न, अनिका, नैतिक, रिद्धि, दिशा, शौर्य प्रताप सिंह व उमंग तिवारी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किए। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को मेडल प्रदान किए तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य योगेश तिवारी, आरके बाजपेई, सुधीर कुशवाहा, चमन शुक्ला, सुमन राठौर, लालजी सक्सेना, अनुपम यादव, अंजुमन कुमार दुबे, कोच पारस भारद्वाज, पुष्कर भारद्वाज, आरती भारद्वाज, अर्पिता भारद्वाज, कृष्ण गुप्ता व हर्षित मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें