फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अंडर-19 ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 20 का अगले दौर में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से फतेहगढ़ स्थित स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंडर-19 ट्रायल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। बुधवार को पहले चक्र के मुकाबले में 32 प्रतिभागियों ने मैदान पर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें से 20 खिलाड़ियों का चयन अगले दाैर के लिए किया गया है।
विज्ञापन

ट्रायल में 16 तेज गेंदबाज, पांच स्पिन गेंदबाज और 11 बल्लेबाजों ने हिस्सा लिया। इस दौरान चार बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। वहीं कई तेज और स्पिन गेंदबाजों ने भी अपनी गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण के आधार पर 20 खिलाड़ियों का चयन अगले चक्र के ट्रायल के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का दूसरे राउंड का ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें