फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क से पौधे गायब, टिनशेड भी टूटा

विज्ञापन
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर जाल रंगता श्रमिक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
रेलवे गोरखपुर मंडल के महाप्रबंधक (जीएम) विनय कुमार त्रिपाठी के निरीक्षण को स्थानीय अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पार्क बना तो है, मगर उसमें एक भी पौधा नहीं है।
विज्ञापन

एडीआरएम अजय वार्ष्णेय के 20 दिन पहले निरीक्षण में निर्देश के बावजूद एक टिनशेड को दुरुस्त करने की जरूरत नहीं समझी गई। जीएम के दौरे को लेकर रातभर रंग-रोगन का काम चलता रहा।
जीएम विनय कुमार त्रिपाठी पहली बार गुरुवार को स्टेशन का निरीक्षण करने आ रहे हैं। तैयारियां तो महीनों से चल रही हैं, मगर अभी भी अधूरी हैं। रेल कर्मियों के बच्चों के लिए बना पार्क बदहाल है। उसमें एक भी पौधा नजर नहीं आ रहा है। हालांकि एक साल पहले ही मोटी रकम से कीमती पौधे लगाए गए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर दो पर बना टिनशेड टूटा है। 20 दिन पहले तैयारियां देखने आए एडीआरएम अजय वार्ष्णेय ने यह टिनशेड दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।
लेकिन, जीएम के निरीक्षण से एक दिन पहले तक इसे सही नहीं कराया गया। रेलवे महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी के कार्यक्रम में बुधवार को बदलाव हो गया है। अब वह 1.20 मिनट रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें