फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पौधरोपण

Mon, 05 Oct 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन में पौधरोपण किया। उन्होंने धरती को हरा भरा बनाने का संकल्प भी लिया। नगर अध्यक्ष ज्ञानेश दीक्षित ने कहा कि पौधरोपण करना प्रत्येक मानव का धर्म है। पौधों से मिलने वाली आक्सीजन अगर समाप्त हो गई तो मानव जाति का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


नगर मंत्री रजत कटियार ने कहा कि हम अपने चारों ओर पौधरोपण कर वातावरण को हरा भरा रखते हैं तो मनुष्य की आयु में इजाफा होगा। स्टूडेंट फार डेवलपमेंट के नगर मंत्री सूर्या ठाकुर ने कहा कि परिषद की सभी इकाईयों के माध्यम से नगर में विभिन्न जगहों पर पौधरोपण का कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर रानू दीक्षित, रिशू दीक्षित, रुद्रपताप, अमन गुप्ता, शनि पांडेय, अंकित, गोविंद शुक्ला, हिमांशु, आर्यन, अर्पित सक्सेना, रहव ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें