शहर के लालगेट पर ठीक की जा रही पाइप लाइन।
- फोटो : FARRUKHABAD
पाइपलाइनें दे रहीं दगा, पानी का संकट
फर्रुखाबाद। शहर में घरों तक पानी पहुंचाने को पड़ी भूमिगत पाइपलाइनें दगा दे रही हैं। इससे पानी का संकट कम नहीं हो रहा है। इससे लोग परेशान हैं।
आठ दिन पहले भोलेपुर में विद्युत निगम के खंड कार्यालय के पास मुख्य पाइप लाइन फटी और फिर सैनिक कालोनी के सामने।
इससे कई दिन तक हजारों घरों में पानी नहीं पहुंच सका था। सैनिक कालोनी के सामने पाइप लाइन की मरम्मत होकर पानी सप्लाई शुरू हो सकी तभी बुधवार को लालगेट पर पाइपलाइन फट गई। इससे बूरा वाली गली, तलैया फजल इमाम, मदारबाड़ी, गंगानगर आंशिक और खटकपुरा की जलापूर्ति ठप हो गई।
पांचों मोहल्लों के करीब 10 हजार से अधिक लोग पानी को तरस रहे हैं। शुक्रवार को भी लालगेट के पास पाइप लाइन को ठीक करने का काम होता रहा। पर देर शाम तक पाइप लाइन ठीक नहीं हो सकी।
वर्जन
‘पानी की दो लाइनें फटी हैं। पाइपों को काटकर नए ज्वाइंट लगवा रहे हैं। कुछ समय लगेगा। कोशिश है जल्द काम पूरा कर लिया जाए। सीमेंट से जाम भी करना है, इसलिए आपूर्ति शनिवार तक शुरू हो पाएगी।’ -ब्रजभूषण सिंह, जोन प्रभारी, लाल सराय