फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से पिकअप चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। ट्रैक्टर की टक्कर से पिकअप चालक की मौत हो गई। सूचना पर परिजनों का हाल बेहाल हो गया। पत्नी साढ़े आठ माह की गर्भवती है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद शाहजहांपुर कोतवाली जलालाबाद गांव गुलरिया निवासी रामनरेश खेती करते हैं। उनका 22 वर्ष का पुत्र धीरेंद्र पाल पिकअप चलाता था। वह जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ से पिकअप पर सामान लादकर गुरुवार की भोर चार बजे रूनी गांव के सामने से आ रहा था। दूसरी ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने पिकअप में सीधी टक्कर मार दी। धीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल धीरेंद्र को आवास विकास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान धीरेंद्र की मौत हो गई। धीरेंद्र की चार वर्ष पहले नीतू से शादी हुई थी। नीतू साढ़े आठ माह की गर्भवती है। उसकी पहली संतान पैदा होते ही मर गई थी। धीरेंद्र की मौत पर पत्नी नीतू, मां रामबेटी, भाई संजय पाल, पुष्पेंद्र, पिता रामसेवक व बहन बृजबाला, सजबाला का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें