राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ मेडल पहने खड़ी गौरी मिश्रा।
- फोटो : FARRUKHABAD
प्रतिभावान बच्चे शुरुआती दौर से ही अपने को स्थापित करने में कामयाब हो जाते हैैं। एक बच्ची ने पियानो वादन में ऐसे झंडे गाड़े कि वह राष्ट्रपति से पुरस्कार हासिल करने में कामयाबी पा गई। इससे उसके परिजनों के साथ रिश्तेदार और भी खासे खुश हैं।
शहर के मोहल्ला राजीवगांधी नगर निवासी आनंद प्रकाश मिश्र की नातिन और रानू मिश्र की पुत्री गौरी मिश्रा नोएडा के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। वह शुरू से ही प्रतिभाशाली रही। उसकी पियानो वादन में खासी रुचि है। नन्हीं सी उम्र में गौरी ने कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा के बल पर मुकाम हासिल किया।
इसी दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2020 के लिए भी उसका चयन कर लिया गया। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गौरी मिश्रा को सम्मानित किया। इस आयोजन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आदि मौजूद रहे।
सांसद मुकेश राजपूत के पीए अनूप मिश्रा ने बताया कि गौरी उनकी रिश्तेदार है। उसके पिता गुड़गांव में सर्विस करते हैं। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।