फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गैलरी में फिजीशियन व कार्डियोलॉजिस्ट, मुश्किल में मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल में सोमवार को कुल 922 मरीजों में से खांसी, जुकाम, बुखार और हृदयरोगी मरीजों की संख्या 550 रही। जिन बीमारियों के सबसे अधिक मरीज होते हैं, उन महत्वपूर्ण डॉक्टरों को संकरी गैलरी में बने कमरों में बैठाया गया है। गैलरी में मरीजों का बैठना तो दूर खड़े होने तक की जगह नहीं है। भीड़ बढ़ने पर धक्का-मुक्की और कमरों में अधिक मरीज घुसने से ऑक्सीजन लेवल कम हो गया। लिहाजा डॉक्टर उठकर चले गए। जिस स्थान पर अधिक जगह है वहां पहुंच वाले कुछ संविदा कर्मियों का कब्जा है।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में कमरा नंबर एक, दो, तीन, चार व पांच में चेस्ट फिजीशियन, हृदयरोग विशेषज्ञ, फिजीशियन, आयुष व बालरोग विशेषज्ञ बैठते हैं। इन पांचों कमरों के सामने चार फीट चौड़ी गैलरी है। सोमवार को कुल 922 मरीजों में 550 मरीज कमरा नंबर एक, दो, तीन व पांच के थे। यही हाल आम दिनों में भी रहता है। तापमान में बढ़ोतरी होने से मरीजों की बेशुमार भीड़ रही। धक्का-मुक्की करके मरीज जबरन कमरों में घुस गए। इससे ऑक्सीजन लेबल कम हो गया। परेशान डॉक्टर गंभीर मरीज को देखने की बात कहकर चले गए। करीब आधा घंटे बाद लौटने पर मरीजों को दोबारा देखा गया।
सबसे अधिक मरीजों को देखने वाले डॉक्टरों को जानबूझ कर संकरी गैलरी के कमरों में बैठाया गया। जबकि पर्चा काउंटर के पीछे बड़े बरामदे में चार कमरे बने हैं। इनमें एंटी रैबीज इंजेक्शन, ड्रेसिंग रूम और दो कमरों पर संविदा कर्मियों का कब्जा है। जबकि यहां चंद लोगों का ही आना-जाना होता है। कुछ आगे अन्य चार कमरों में दो पर सर्जन, एक में आर्थो सर्जन बैठते हैं। हालांकि वहां मरीजों को अधिक दिक्कत नहीं होती है। एक, दो, तीन व पांच नंबर के डॉक्टरों को सही कमरों में बैठाया जाए, तो दिक्कत दूर हो सकती है।
विज्ञापन

- संकरी गैलरी में वाकई मरीजों और डॉक्टरों को अधिक दिक्कत है। उन्होंने इस विषय में फैसला लेने पर विचार कर लिया है। शीघ्र ही फिजीशियन और सर्जन यूनिट व्यवस्थित कर पूरी सुविधा के साथ शुरू कराई जाएगी। उन्होंने इस पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

- डॉ. अशोक प्रियदर्शी, सीएमएस, लोहिया जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें