फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुत्र की मौत के बाद घायल मां ने भी दम तोड़ा

Tue, 07 May 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। दुर्घटना में पुत्र की मौत के घायल मां ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव भगौना निवासी निर्देश कुमार मां गोमती देवी के साथ बाइक से गांव कछपुरा में बीमार बहन मीरा को देखने के लिए जा रहा थ। वीरपुर कोल्ड स्टोरेज के सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
पहिये के नीचे आने से निर्देश की मौके पर ही मौत हो गई थी। गोमती देवी के पैरों के ऊपर से ट्रैक्टर निकल गया था। इसके कारण उनके दोनों पैर टूट गए थे। गोमती देवी को सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया था। हालत गंभीर होने पर लोहिया से उनको सैफई भेजा गया। सैफई में भी स्थित में सुधार नहीं होने पर पीजीआई रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार देर रात गोमती देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर लखनऊ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार को परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। भाई व मां को खोने के बाद बहन अंजनी का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें