फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल के आवासों में रह रही फार्मासिस्ट गरिमा सचान के मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का खुलासा न होने के बाद फार्मासिस्टों ने तीसरे दिन भी दो घंटे सांकेतिक हड़ताल रखी। ऐलान किया कि यदि रविवार तक घटना का खुलासा नहीं हुआ, तो सोमवार को जिले भर के फार्मासिस्ट हड़ताल पर चले जाएंगे।
लोहिया अस्पताल में फार्मासिस्टों का सुबह आठ से दस बजे तक का सांकेतिक कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। गेट मीटिंग में पहुंचे फामार्सिस्ट ने ऐलान कर दिया कि अब लगता है कि पुलिस हम लोगों के धैर्य की परीक्षा ले रही है। दो महीने का वक्त बीच चुका है। अभी तक चोरी की घटना का खुलासा नहीं हो सका है। इससे हम सब भय से व्याप्त हैं। उन्होंने रविवार तक चोरी की घटना का खुलासा न होने पर सोमवार को हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया।
धरना देने वालों में जितेंद्र सिंह, सचिन द्विवेदी, अभिषेक शुक्ला, उमा कटियार, मंजू शाक्य, रीता मिश्रा, सुधाकांत मिश्र, अरविंद प्रजापति, प्रवीन, उमा कटियार, मंजू शाक्य आदि थे।