फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिलने से मेडिकल कालेज कर्मी उतरे सड़क पर

Thu, 13 Oct 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मेडिकल कर्मियों को समझाते बाबू सिंह यादव दद्दू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छह माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज के कर्मचारी गुरुवार को सड़ कर उतार आए। पीडी महिला डिग्री कालेज के पास कर्मचारियों ने कालेज संस्थापक की गाड़ी को घेर लिया और पहियों की हवा निकाल दी।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर संस्थापक व प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हंगामा होने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों को समझाकर शांत किया। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। जहां संस्थापक ने कर्मचारियों को जल्द वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया।


बघार नाला स्थित मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज के कर्मचारियों को करीब छह माह से वेतन नहीं मिल रहा है।मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज के कर्मचारियों का आरोप है कि लगातार मांग करने के बाद भी वेतन उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारी पहले संस्थापक बाबू सिंह यादव उर्फ दद्दू के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे।
विज्ञापन


वहां मुलाकात नहीं होने पर वे वापस लौट आए। कचहरी तिराहे पर संस्थापक के पुत्र नागेन्द्र सिंह यादव गाड़ी पर आते हुए दिखाई दिए। कर्मचारियों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और प्रदर्शन करने लगे। नागेंद्र सिंह यादव व उनके साथियों ने मामले को शांत किया। इसके बाद कर्मचारी कचहरी तिराहे से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट डीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे और वहां संस्थापक व प्रबंधक समेत अन्य मेडिकल कालेज के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।

इसके बाद वे पीडी महिला डिग्री कालेज के पास पहुंचे, जहां संस्थापक बाबू सिंह यादव को देखते हुए वे उनकी गाड़ी को घेर कर प्रदर्शन करने लगे। गाड़ी को चारों को घिरा देख कालेज संस्थापक बाबू सिंह यादव गाड़ी से बाहर निकल आए। इसी दौरान कर्मचारियों ने उनकी गाड़ी के पहियों की हवा निकाल दी।

मामला बिगड़ता देख कुछ लोगों ने फतेहगढ़ कोतवाली में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों को समझाकर शांत कराया। कर्मचारी और संस्थापक कोतवाली पहुंचे। यहां संस्थापक और कर्मचारियों के बीच वार्ता होने के बाद संस्थापक ने जल्द वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस दौरान अरुन कुमार, शिवरतन, शिवांशु, संजीव सिंह, सीमा राजपूत, ऊषोदवी, श्वेल, सत्यपाल, रवि राजपूत, गौरव वर्मा और संदीप समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें